पालमपुर में जुटे किन्नौर जिला के बौद्ध अनुयायी रिकांगपिओ -- छाम प्रतिष्ठान को लगातार 300वां साल पूरा होने पर हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित टाशीजोंग महाविहार में 22 से 27 मार्च तक विशेष प्रतिष्ठान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, कुल्लू, मनाली सहित लाहौल-स्पीति सहित विश्व के कई देशों से आए बौद्ध अनुयायियों इस धार्मिक प्रतिष्ठान में भाग ले रहे हैं। इस विशेष कार्यक्रम के दूसरे दिन एकादशी के दिन हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे, जिनके साथ स्थानीय विधायक किशोरी लाल स%E
किन्नौर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को कहा थैंक्स
रिकांगपिओ — शनिवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में किन्नौर कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित ब्लॉक कमेटियों के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वप्रथम किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी को प्रदेश सरकार में विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश वीरभद्र सिंह को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जहां हमेशा से ही किन्नौर की आवाज की चिंता की है, वहीं किन्नौर जीतकर विधानसभा पहुंचे जगत सिंह नेगी को विधानसभा में संवैधानिक पद देकर पूरे किन्नौर का सम्मान किया है, जिसके बाद जिला किन्नौर के उन सभी 118 पोलिंग बूथ पर ग्राम कांग्रेस आपदा प्रबंधन कमेटियों का गठन करने का भी निर्णय लिया गया। इन कमेटियों का गठन करने का मकसद किसी भी आपदा के दौरान सभी प्रभावित लोगों को सरकार से मदद दिलाने के लिए प्रयास करना है, ताकि राजस्व विभाग व प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के चयन के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद की जा सके।
March 24th, 2013
March 24th, 2013